मुफस्सिल थाना अंतर्गत बडा लगिया गांव निवासी विक्षिप्त 20 वर्षीय मुक्ता करवा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वह घर से अचानक निकाली गयी और वापस नहीं आई। दोपहर बाद जब कुछ बच्चे जंगल की और खेलने के लिए गए तो देखा कि एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है। बच्चों ने तुरंत गांव अआ कर ग्रामीणों को जानकारी दी।