BAGHPAT DESK : बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के फौलादनगर गांव में कथित गौकशी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जावेद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मामले में एक महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर दोघट थाना पुलिस फौलादनगर गांव पहुंची। पुलिस के अनुसार, एक मकान से गौकशी के अवशेष बरामद हुए। आवश्यक कार्रवाई के बाद अवशेषों को जेसीबी से गड्डा खोदकर दफन कराया गया। घटना की जानकारी फैलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मंगलवार देर शाम सरोरा गांव के जंगल में आरोपी जावेद की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बा�
Baghpat, Bagpat | Jul 29, 2026