Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
No video available

#BalotraPoliceInNews: बालोतरा पुलिस की कार्यवाही। #PatrollingUnit #KalikaPatrolling #TopTrending #WomenSafety #CrimePrevention #AntiHarassment #Female

2k views | Barmer, Rajasthan | Feb 21, 2025

MORE NEWS

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च
-यह छात्रों के संघर्ष और राहुल गांधी के लगातार उठाए गए मुद्दों की जीत, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को जनता ने दिया जवाब
जैसलमेर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के तत्वावधान में शनिवार को जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क से हनुमान चौराहा तक विजय मार्च निकाला गया। विजय मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-युवा एवं अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मार्च के दौरान छात्रों के समर्थन में नारे लगाए गए तथा इसे देशभर के युवाओं के संघर्ष और लोकतांत्रिक लड़ाई की जीत बताया गया।
जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र लंबे समय से पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार संसद से लेकर सड़क तक युवाओं की आवाज बुलंद की। उसी जनदबाव का परिणाम है कि केंद्र सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह विजय मार्च देश के हर उस छात्र और युवा को समर्पित है जिसने न्याय के लिए संघर्ष किया।
पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि सत्ता चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, लोकतंत्र में जनता और युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रही और आज उसका परिणाम पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा कि यह केवल इस्तीफा नहीं, बल्कि छात्रों के आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है।
पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों परिवारों की उम्मीदों को तोड़ा है। युवाओं ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ी, जिसके आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हर मंच पर आवाज उठाती रहेगी।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता। जब छात्र और युवा एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं तो सत्ता को जवाब देना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह विजय मार्च युवाओं के विश्वास, धैर्य और लोकतांत्रिक ताकत का प्रतीक है।
विजय मार्च अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ हनुमान चौराहा पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं ने युवाओं को संबोधित किया और छात्रों के संघर्ष को सलाम करते हुए न्याय की लड़ाई को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुमार खान, पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर, गोविन्द भार्गव,डीसीसी उपाध्यक्ष प्रेमलता चौहान, सेवादल के खटन खान, लख सिंह भाटी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, डीसीसी पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-युवा उपस्थित रहे।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च -यह छात्रों के संघर्ष और राहुल गांधी के लगातार उठाए गए मुद्दों की जीत, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को जनता ने दिया जवाब जैसलमेर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के तत्वावधान में शनिवार को जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क से हनुमान चौराहा तक विजय मार्च निकाला गया। विजय मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-युवा एवं अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मार्च के दौरान छात्रों के समर्थन में नारे लगाए गए तथा इसे देशभर के युवाओं के संघर्ष और लोकतांत्रिक लड़ाई की जीत बताया गया। जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र लंबे समय से पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार संसद से लेकर सड़क तक युवाओं की आवाज बुलंद की। उसी जनदबाव का परिणाम है कि केंद्र सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह विजय मार्च देश के हर उस छात्र और युवा को समर्पित है जिसने न्याय के लिए संघर्ष किया। पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि सत्ता चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, लोकतंत्र में जनता और युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रही और आज उसका परिणाम पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा कि यह केवल इस्तीफा नहीं, बल्कि छात्रों के आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों परिवारों की उम्मीदों को तोड़ा है। युवाओं ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ी, जिसके आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हर मंच पर आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता। जब छात्र और युवा एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं तो सत्ता को जवाब देना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह विजय मार्च युवाओं के विश्वास, धैर्य और लोकतांत्रिक ताकत का प्रतीक है। विजय मार्च अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ हनुमान चौराहा पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं ने युवाओं को संबोधित किया और छात्रों के संघर्ष को सलाम करते हुए न्याय की लड़ाई को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुमार खान, पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर, गोविन्द भार्गव,डीसीसी उपाध्यक्ष प्रेमलता चौहान, सेवादल के खटन खान, लख सिंह भाटी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, डीसीसी पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-युवा उपस्थित रहे।

Barmer, Barmer | Jul 25, 2026

बाड़मेर में कांग्रेस के दो गुट-एक तरफ हरीश चौधरी दूसरी तरफ मेवाराम जैन।
Harish Chaudhary Ummeda Ram Beniwal

बाड़मेर में कांग्रेस के दो गुट-एक तरफ हरीश चौधरी दूसरी तरफ मेवाराम जैन। Harish Chaudhary Ummeda Ram Beniwal

Barmer, Barmer | Jul 25, 2026

#BalotraPoliceInNews: बालोतरा पुलिस की कार्यवाही। #PatrollingUnit #KalikaPatrolling #TopTrending #WomenSafety #CrimePrevention #AntiHarassment #Female - Barmer News