मुरैना नगर: जनकल्याण पर्व के तहत एक्सीलेंस सहित अन्य स्कूलों में छात्रों के लिए स्वैच्छिक करियर काउंसलिंग शिविर का हुआ आयोजन
डॉ राकेश कुमार शर्मा ने आज दोपहर बताया कि जन कल्याण पर्व के तहत 18 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मुरैना जिले के 28 विद्यालयों में कक्षा 10वीं,11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वैच्छिक करियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन कराया गया।इसमें विकासखंड मुरैना और जोरा के विद्यालयों में शिविर आयोजित हुए।जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में शिविर हुए।