मुरैना नगर: पंसारी बाजार में नाली की सफाई नहीं होने से जलभराव, व्यापारी परेशान, अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों पर लगाया आरोप
शहर के प्रमुख बाजारों में से एक पंसारी बाजार भी है जहाँ इन दिनों बाजार के दोनों साइड नाली चौक पड़ी है जिससे वहां नाली का गन्दा पानी सड़क पर जमा हो रहा है,जिससे वहां जलभराव कि शिकायत है।जिसके चलते ननि की सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है।बाजार में स्वच्छता अभियान की उड़ाई जा रही है धज्जियां,ननि में लाखों रुपए खर्च होने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त।