साहेबगंज: गौड़ा गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, महिला की मौत, गांव में दहशत
साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में गुरुवार देर रात हुई महिला हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया. अपराधियों ने घर में घुसकर सो रही महिला को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में मामला पुराने प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार 4:00 बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।