डुमरांव: डीके कॉलेज में चीटिंग रोकने पर भड़के छात्र-छात्राएं, हंगामा, बैग व मोबाइल अंदर ले जाने की मिली अनुमति
Dumraon, Buxar | May 4, 2026 डुमरांव स्थित डीके कॉलेज में सेमेस्टर-4 की परीक्षा के दौरान सोमवार की सुबह 9 बजे उस समय हंगामा मच गया, जब परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं को बैग और मोबाइल लेकर अंदर जाने से रोक दिया गया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सख्ती दिखाते हुए साफ कहा कि परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में कराई जाएगी।