सासाराम: ऑपरेशन मुस्कान के तहत रोहतास पुलिस ने दर्जनों लोगों को लौटाई मुस्कान
Sasaram, Rohtas | Aug 16, 2026 ऑपरेशन मुस्कान से रोहतास पुलिस ने दर्जनों लोगों को लौटाई मुस्कान। रोहतास पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिछले 24 घंटे के दौरान गुम एवं चोरी हुए दर्जनों मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पुलिस की इस पहल से लोगों में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।