बखरी के संत निरंकारी मंडल शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दो दर्जन से अधिक संत महात्माओं ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब बेगूसराय के चिकित्सक और लैब टेक्नीशियन के नेतृत्व में लोगों का रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर मुखी महात्मा उमेश प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।