लालगंज: हलिया के मझियार गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 घायल, प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर
हलिया के मझियार गांव के पास सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे दो बाइकों की टक्कर में दादा तथा पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर विवेक खरे ने प्राथमिक उपचार कर सिर व पैर में गंभीर चोट देखते हुए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।