भीलवाड़ा: हनीट्रैप का जाल बिछाकर 50 लाख की मांग, पीड़ित पिता ने एसपी को दी रिपोर्ट, निष्पक्ष जांच की मांग की
भीलवाड़ा। जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के पनौतिया निवासी एक बुजुर्ग ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर एक सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश करने की मांग की है। पीड़ित पिता बालूराम शर्मा का आरोप है कि उनके बेटे मुकेश व अन्य को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर एक दंपति और उसके रिश्तेदार 50 लाख रुपए की मोटी रकम वसूलने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं।