बेल्थरा रोड: ब्राहीमपुर गांव में सीसी रोड का विधायक ने किया लोकार्पण
बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के ब्राहीमपुर गांव में विधायक हंसू राम ने गुरुवार को शाम 5 बजे के आसपास सीसी रोड का लोकार्पण किया। पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) योजना के अन्तर्गत ग्रामसभा ब्राहीमपुर में पीच मार्ग से अनुसूचित बस्ती तक बने सीसी रोड का लोकार्पण के बाद आवागमन के लिए ग्रामीणों को सौंप दिया गया।