बडेम थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोन नदी दियरा क्षेत्र में शराब भट्ठी ध्वस्त किया है. वहीं मौके पर से 80 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने सोमवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.