अमरोहा: अमरोहा में सरकारी ID हैक कर 3 दिन में बनाए 1820 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, अब SIT करेगी मामले की जांच
Amroha, Amroha | Oct 24, 2026 अमरोहा में सरकारी सिस्टम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर सरकारी आईडी हैक कर महज तीन दिन में 1820 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए। हैरानी की बात यह है कि मामले में नौ दिन बाद जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। अब एसआईटी पता लगाएगी कि सरकारी आईडी कैसे हैक हुई, सुरक्षा में चूक कहां हुई और इस फर्जीवाड़े के पीछे कौन-कौन शा