जमुई: जमुई में रामनवमी जुलूस में डीजे व हथियारों के प्रदर्शन पर एसडीएम ने लगाई पूरी तरह से पाबंदी
Jamui, Jamui | Apr 5, 2025 जिले में रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। एसडीएम अभय तिवारी ने इस संबंध में शनिवार 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी पर्व जिले में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन जुलूस में हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। साथ ही एसडीएम ने कहा कि इस पवित्र पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।