जमुई: चैती दुर्गा पूजा की अष्टमी के दिन बोधवन तालाब चौक स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Jamui, Jamui | Apr 5, 2025 शनिवार की सुबह 11 बजे, चैती दुर्गा पूजा के अष्टमी के पावन अवसर पर शहर के बोधवन तालाब चौक स्थित दुर्गा मंदिर में माता का द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुरुष और महिला भक्त बड़ी संख्या में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचे, और जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।