जमुई: भाजपा विधायक ने चिल्ड्रन पार्क का किया निरीक्षण, नया प्रवेश शुल्क सिर्फ 5 रुपए का टिकट; मासिक पास मात्र 100 रुपए
Jamui, Jamui | Apr 5, 2025 शनिवार की सुबह 6 बजे भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह चिल्ड्रन पार्क का निरिक्षण किया। वही पार्क में प्रवेश शुल्क को लेकर वन विभाग ने पिछली बढ़ोतरी के फैसले को वापस ले लिया है। अब पार्क में सुबह और शाम को प्रवेश के लिए केवल 5 रुपए का टिकट लगेगा। साथ ही, मॉर्निंग वॉक के लिए नए मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक पास भी उपलब्ध हैं।