बज्जू: बज्जु के छिला कश्मीर में शिक्षकों की कमी के कारण ग्रामीणों ने की तालाबंदी, शिक्षक लगाने की मांग रखी
Bajju, Bikaner | Jul 11, 2026 बज्जू उपखंड के छीला कश्मीर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर अतिरिक्त शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि यह विद्यालय 12वीं कक्षा तक संचालित होता है, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।