हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और मानवता की सच्ची सेवा है। प्रदेश के लोग विभिन्न अवसरों पर रक्तदान कर रहे हैं और जब कोई विशेष दिवस रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों के साथ मनाया जाता है, तो उसका सामाजिक मूल्य और आध्यात्मिक पुण्य कई गुणा बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री आज किसान भवन, सैक्टर 14, पंचकूला में श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350व