मालथोन: मालथौन पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा के लिए चलाया चेकिंग अभियान, निगरानी कैमरे और सुरक्षा गार्डों की जांच की
Malthon, Sagar | Sep 21, 2026 मालथौन में सोमवार को दोपहर 12 बजे पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एक चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश भोजक के नेतृत्व में पुलिस बल ने भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंको में यह अभियान चलाया। अभियान के दौरान, पुलिस ने बैंकों के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों जांच किए।