सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ... 330 खिलाड़ी, 5 संभाग और नई सौगातों का ऐलान
सारंगढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का रंगारंग आगाज हुआ। 4 से 7 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 5 संभागों के 330 बाल खिलाड़ी फुटबॉल, सॉफ्टबॉल और क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ को सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और DIET कॉलेज की सौगात देने की घोषणा की। साथ ही नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव प्रक्रियाधीन होने की जानकारी दी। प्रभारी एवं राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हार से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए और जीत का अहंकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता को निखारने के साथ प्रदेश की विविधता को एकता के सूत्र में जोड़ते हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ शिक्षा और खेल अधोसंरचना को मजबूत कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार कर रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #SchoolSports #SportsForYouth #Sarangarh