चरपोखरी: नोनार से जाती सूचक गाली-गलौज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चरपोखरी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम 6:00 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि पीरो थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी शंकर राम एवं मुन्ना पंडित को गिरफ्तार किया गया है।