पचपहाड़: भवानीमंडी मे क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक ने 17वर्षीय बालक के सिर पर किया
बल्ले से वार,बालक की उपचार के दौरान हुई मौत
भवानीमंडी थाना क्षेत्र के राजस्थान टैक्सटाइल मिल्स की लेबर कॉलोनी में जीत का जश्न मनाना पड़ा एक बालक को भारी पड़ गया, जहां साथी खिलाड़ी ने बालक को बल्ले से सिर पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बालक की मौत की सूचना मिलते ही लेबर कॉलोनी में हंगामा मच गया, जिस पर तत्काल मिल प्रबंधन ने स्थिति को संभालकर पुलिस को सूचना दी।