इमामगंज: पांकरडीह में बंदूक की नोक पर CSP संचालक से ₹2 लाख की लूट, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस जाँच में जुटी
Imamganj, Gaya | Apr 8, 2026 गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पांकरडीह मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के CSP शाखा से दिनदहाड़े करीब ₹2 लाख 7 हजार की लूट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, CSP संचालक दीपक कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश अचानक शाखा पर पहुंचे। उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर वहां मौजूद कर्मी को