जलालाबाद: मोहल्ला देखिनौआ में महिला के साथ मारपीट व धमकी का मामला दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। दखिनौआ मोहल्ला निवासी विट्टा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 28 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे वह घर जा रही थीं, तभी मोहल्ले का ही राजीव पुत्र रामवेटा घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को भद्दी गालियां दीं.