चूरू: पीले चावल बांटकर मतदाताओं को दिया 'वोट रो न्यौतो', घर-घर पहुंचा स्वीप जागरूकता दल
Churu, Churu | Sep 4, 2026 चूरू में नगर निकाय आम चुनाव-2026 में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देश पर स्वीप गतिविधियों के तहत छात्रों एवं जागरूकता दल ने शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में घर-घर संपर्क किया।