ब्यौहारी: बिना रॉयल्टी के दौड़ रहा रेत से भरा हाइवा, खनिज विभाग ने किया जब्त
ब्यौहारी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए आनंद फीलिंग पेट्रोल पंप के पास रेत से लोड एक हाइवा जब्त किया। जांच के दौरान चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन सहित खनिज रेत को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में थाना ब्यौहारी भेज दिया गया। जन संपर्क विभाग ने बुधवार शाम 4 बजे यह जानकारी दी है।