राजपुर: कैथहरकला में ब्लू लाइन देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, भूसे में छिपाकर रखे थे 15 पीस
Rajpur, Buxar | Apr 25, 2026 धनसोई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कैथहरकला गांव में छापेमारी कर एक महिला शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने झोपड़ीनुमा घर से 15 पीस ब्लू लाइन देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने शनिवार को संध्या 6:00 बजे बताया कि गिरफ्तार महिला पहले भी शराब बिक्री के मामले में जेल जा चुकी है। यह उसकी दूसरी गिरफ्तारी है।