श्रद्धालुओं ने लिया माँ चामुंडा का आशीर्वाद, भक्ति रस में सराबोर हुआ क्षेत्र
देहरा ।। News123 ।। देहरा क्षेत्र के बिलघर गांव स्थित पुखरी वाली माँ चामुंडा मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माँ चामुंडा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
कीर्तन के दौरान भजन मंडली ने माँ के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।