सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने 2 जगहों से 3 NBW वारंटी किए गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
सूरजगढ़ा पुलिस ने 2 जगहों से 3 NBW वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार अपराह्न 3:55 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने आदुपुर गांव से दो अलग मामले में NBW वारंटी पंकज राय एवं मुरारी राय को गिरफ्तार किया है. इधर मानुचक बिंद टोली गांव से NBW वारंटी जनक बिंद को गिरफ्तार किया गया.