उरई: डकोर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर की विधिक कार्यवाही
Orai, Jalaun | Jun 6, 2026 शनिवार की दोपहर 3:00 बजे डकोर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आज मामले की जांच शुरू कर दी है।