चैनपुर: महापौर अरूणा शंकर ने लिया छठ घाटों की सफाई का जायजा, दिए कई निर्देश
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मेदिनीनगर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने मंगलवार दोपहर 4 बजे तक नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।