निज़ामाबाद: निजामाबाद में मनाई गई अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की जयंती, स्मारक और पुस्तकालय की उठी मांग
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद में बुधवार दोपहर एक बजे महाकवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन खेल अकादमी निजामाबाद के संस्थापक व राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में हुआ इस दौरान वक्ताओं ने हरिऔध जी की कृतियों, विशेषकर प्रिय प्रवास को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।