श्रीगंगानगर में सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
श्रीगंगानगर से बड़ी खबर सामने आई है। महियांवाली के सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज के जरिए दी गई। यह मैसेज ग्राम पंचायत प्रशासक को भेजा गया था।
सूचना मिलते ही चुनावढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसपी हरिशंकर यादव ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर सकती है।
धमकी के बाद इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।
#श्रीगंगानगर #BreakingNews #RajasthanNews #BombThreat #Mahiyanwali #DucNewsRajasthan #ViralNews #LatestNews
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 19, 2026