बक्सर: बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चला अभियान 19 गिरफ्तार 41500 वसूला गया जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 17, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगभग सभी थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपहरण एवं हत्या के प्रयास समेत मामलों में कुल 19 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। वही इस दौरान एक 41500 जुर्माना के रूप में वसूली की गई है। गिरफ्तार होने वालों में अपहरण कांड के मामले में दो हत्या के प्रयास में एक शामिल है।