नौगढ़: चिकनी गांव में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया, ग्रामीणों को स्वास्थ्य व जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
चिकनी गांव में गुरुवार दोपहर 03 बजे जागरूकता अभियान समिति द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। समिति के सदस्यों ने लोगों को बताया कि गांव, घर और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान ग्रामीणों को गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकरी योजनाओं की जानकारी दी गई।