पवई: भारत रत्न बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर जनपद पवई में बाबा साहेब समारोह संपन्न, दी गई श्रद्धांजलि
Pawai, Panna | Apr 13, 2026 भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती को लेकर सोमवार को जनपद पंचायत पवई के बीआरसी भवन में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर समारोह का जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहनी आनंद मिश्रा एवं नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।