कोंडागांव: मसोरा पॉवर हाउस के पीछे पेड़ में फांसी पर लटकी मिली लाश, क्षेत्र में सनसनी, कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मसोरा में मंगलवार की सुबह मसोरा पॉवर हाउस के पीछे पेड़ में एक ग्रामीण की फांसी पर लटकी हुई लाश पाई गई है। कोतवाली पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंच कर लाश को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। वहीं लाश की शिनाख्त कर ली गई है तथा मृतक की पहचान मसोरा निवासी रविंद्र यादव के रूप में की गई है। जो पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है।