इटारसी: इटारसी नगर में आचार्य विद्यासागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका माता जी का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
इटारसी परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य समयसागर महाराज की परम शिष्या आर्यिका रत्न भावनामति माताजी, आर्यिका रत्न सदेय माताजी तथा आर्यिका रत्न भक्तिमति माताजी का गुरुवार को इटारसी नगर आगमन पर सकल जैन समाज द्वारा अभूतपूर्व, ऐतिहासिक एवं भव्य अगवानी की गई। शाम करीब 4 बजे तक संपूर्ण इटारसी में धर्ममय वातावरण में भव्य स्वागत हुआ।