वारासिवनी: जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप, केमिस्टों ने ऑनलाइन दवा कंपनियों के खिलाफ एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की, ज्ञापन सौंपा
वारासिवनी सहित बालाघाट जिले के केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं ने अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। केमिस्ट संगठनों ने आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट नियमों के ऑनलाइन दवा बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन और भारी छूट से मरीजों की सुरक्षा खतरे में है तथा छोटे दवा व्यापारियों का अस्तित्व संकट में पड़ रहा है।