बहराइच: बहराइच जिले में नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
बहराइच में नगर पालिका की ओर से इन दिनों अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में किये गए अधिक्रमण को नगर पालिका द्वारा तोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को छावनी चौराहा से होते हुए ओवर ब्रिज के नीचे व दरगाह के पास नुशी क्लिनिक तक दोनों पटरियों पर अतिक्रमण अभियान के तहत बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका की टीम मौजूद रही।