बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय नार्काे को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए शुक्रवार को डीआईओ ने बताया की बैठक के दौरान डीएम ने बेहतर ताल-मेल एवं समन्वय के साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स पदार्थाे के अवैध निर्माण संचरण बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं