इटावा: वैदपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी कर ₹1.08 करोड़ की ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसएसपी ने किया खुलासा
Etawah, Etawah | Feb 10, 2025 पुलिस लाइन मे सोमवार शाम 4 बजे एसएसपी ने वैदपुरा के विचपूरी निवासी राजकुमार के साथ हुई 1 करोड़ 8 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा किया। उन्होंने बताया पीड़ित की 4 बीघा जमीन, मकान और 4 दुकानों को किरायेदार सत्यपाल ने बिक्री कर मिली रकम को दूसरी जगह जमीन दिलवाने और उसके बैंक खाते में अपना नंबर लगाकर हड़प लिया था। सोमवार को आरोपी सत्यपाल निवासी फिरोजाबाद को पकड़ा गया।