इटावा: सुंदरपुर गांव में दवा लेने जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू की
Etawah, Etawah | Feb 11, 2025 फ्रेंड्स कालोनी इलाके के सुंदरपुर गांव के क्रॉसिंग पर दवा लेने जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने मौत हो गई, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, सोमवार की रात करीब 10 बजे महिला सुशीला जो तबियत खराब होने पर दवा लेने जा रही थी महिला के घर पर कार्यक्रम भी चल रहा था घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।