रावतसर: ढाणी प्रेमपुरा में खेत में लगा सोलर कंट्रोलर हुआ चोरी, पल्लू पुलिस थाने में मामला हुआ दर्ज
पल्लू पुलिस थाने में शुक्रवार को खेत में लगा सोलर कंट्रोलर चोरी का मामला दर्ज हुआ है। ढाणी प्रेम पुरा निवासी दीपचंद जाट ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। ढाणी प्रेम पुरा रोही खेत में हुई है चोरी की घटना। पल्लू पुलिस ने संबंधित धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।