सरीला: मंगरौंठ मोड़ के पास हुए मंगलसूत्र लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया मंगलसूत्र व बाइक बरामद
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के मंगरौंठ मोड़ के पास महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना का पुलिस ने आज शुक्रवार को सफल अनावरण करते हुए दो आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।