कटनी नगर: निगम आयुक्त तपस्या परिहर के निर्देश पर रामलीला मैदान से हटाया गया अतिक्रमण
नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहर द्वारा रामलीला मैदान की निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए निर्देशों के तत्काल बाद नगर निगम का अतिक्रमण अमला सक्रिय हो गया टीम ने रामलीला मैदान पहुंचकर सार्वजनिक स्थल पर किए गए अतिक्रमण को हटाया और मौके पर अनाधिकृत रूप से रखी गई लगभग 100 बोरी गल्ला अन्य सामग्री का पंचनामा बनाया है। कार्यवाही गुरुवार शाम 7 बजे की गई।