मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर मंगलवार को कृष्ण पक्ष की फाल्गुनी अमावस्या पर स्नान दानपुण्य करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुपकी लगाकर पूजन अर्चन के बाद दानपुण्य किया।पंडित गिरजा शंकर अत्रे ने सुबह ग्यारह बजे बताया कि आज के दिन पवित्र नदियों सरोवर मे स्नान,पूजन व दान करने का बड़ा महत्व