गंगरार: चित्तौड़गढ़: 11 से 21 जून तक योगाभ्यास का बहिष्कार, मांगे पूरी नहीं होने पर अभियान प्रभावित होगा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ ने 11 से 21 जून तक योगाभ्यास बहिष्कार का ऐलान किया है। इससे 2 मई से चल रहे 50 दिवसीय योग अभियान की गतिविधियां प्रभावित होंगी। प्रशिक्षकों की मांग है मानदेय बढ़े—महिलाओं को 5 हजार, पुरुषों को 8 हजार मिलता हैं।