डुंडा के देवीधार, नालूपानी और खट्टूखाल क्षेत्रों में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीण और बच्चे दहशत में हैं। वन विभाग ने 4 टीमें बनाकर गश्त तेज कर दी है और सुरक्षा के लिए स्कूलों में खास इंतजाम किए गए हैं। ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।